30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या
Play video

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या

-बिलोली बनास नदी की घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 25 Jan 2021, 8:22 PM IST

मलारना डूंगर. थाना क्षेत्र के बिलोली बनास नदी में सोमवार शाम ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक सत्यनारायण उर्फ सत सिंह (30) पुत्र मीठा लाल मीना निवासी सांकड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची मलारना डूंगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर कई खाली दारू व पानी की बोतलें भी मिली है। ऐसे में प्रथम दृष्टया युवक को दारू पिला कर साथियों द्वारा हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने घटना स्थल से एक जने को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि बिलोली बनास नदी से काटड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते में ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे जहां एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था।

लाश के पास ट्रैक्टर के टायरों के निशान मिले है। युवक के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाया गया प्रतीत होता है। पास ही शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला शराब पिलाकर हत्या करने का नजर आ रहा है।
इधर, मामले की गम्भीरता को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ खटीक, तहसीलदार किशनमुरारी मीना व ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक राजेश राजोरिया भी मौके पहुंचे।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान छानबीन में पुलिस को पता चला कि यहां लगभग एक दर्जन लोग दोपहर से ही जमे हुए थे। वहीं शराब पार्टी कर रहे थे। हालांकि अभी तक पुलिस के सामने चश्मदीद नहीं आए हैं।
इनका कहना है…
बिलोली बनास नदी में युवक की हत्या हुई है। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शराब पार्टी के दौरान साथियों द्वारा हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर रहे हैं।
राकेश राजोरा, पुलिस उपाधीक्षक, ग्रामीण सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़