5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
रणथम्भौर: बाघ ने फिर बढ़ाए जिप्सी की ओर कदम
Play video

रणथम्भौर: बाघ ने फिर बढ़ाए जिप्सी की ओर कदम

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 18 Feb 2020, 11:02 PM IST

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ का पर्यटन वाहन की ओर बढऩे का एक ओर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर गत दिनों रणथम्भौर का एक वीडियो वायराल हो रहा है। जिसमें एक बाघ पर्यटन जिप्सी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। २२ सैकण्ड के इस वीडियो में बाघ झाडियों से निकलकर आता है और जिप्सी की ओर जाता है। जिप्सी के बिल्कुल नजदीक पहुंचकर बाघ ठहर जाता है और फिर वापस विपरीत दिशा में चला जाता है। सूत्रोंं के अनुसार यह वीडियो रणथम्भौर के जोन चार का है और वीडियो में नजर आने वाला बाघ टी-७४ है। बाघ का पर्यटन वाहन के इतने समीप आ जाना गवारा नहीं हुआ। ऐसे में बाघ ने जिप्सी की ओर चेतावनी भरे लहजे में कदम बढ़ाए। हालांकि फिलहाल वनाधिकारी वीडिया कब और किस जोन का है इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
पहले सुल्ताना कर चुकी है वाहन का पीछा
रणथम्भौर में बाघों का यूं पर्यटन वाहनों की ओर आने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी रणथम्भौर के जोन एक में बाघिन सुल्ताना दो बाघ पर्यटन वाहन के पीछे दौड़ लगा चुकी है। इसके बाद वनाधिकारियों ने कुछ दिनों के लिए पर्यटन पर प्रतिबंध भी लगाया था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़