5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
कि ताबों को कबाड़ी को बेचने के मामले में जांच कमेटी गठित
Play video

कि ताबों को कबाड़ी को बेचने के मामले में जांच कमेटी गठित

जागा विभाग दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश कबाडी की दुकान पर पाठ्य पुस्तक मण्डल की किताबे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 7 Feb 2020, 11:17 PM IST

सवाईमाधोपुर.राजस्थान पाठ्य पुस्तक मण्डल की किताबे कबाड़ी की दुकान पर मिलने का मामला उजागर होने के बाद जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को भी शामिल किया गया है। अब यह कमेटी सोमवार को राज्य पुस्तक मण्डल के डिपो पर जाकर स्टॉक की जांच करेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी पुस्तकों को किसी भी हाल में बेचा नहीं जा सकता है। ऐसे में यह एक गंभीर मामला है। फिलहाल विभागीय स्तर पर किताबों के स्टॉक का मिलान करवा जा रहा है। इसके अलावा डिपो से निकलकर कबाडी की दुकान तक कैसे पहुंची इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शिक्षा विभाग ने किया किताबों को जप्त
वहीं शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आस्था सर्किल के पास स्थित कबाड़ी की दुकान पर पहुंचकर यहां बेची गई किताबों के बण्डलों को जप्त कर लिया। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किताबे सरकारी कार्यालय से निकलकर कबाड़ी की दुकान तक कैसे पहुंची। हालांकि अभी अधिकारी इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल रहे है।
इनका कहना है…
जिला कलक्टर के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटीगठित की है। सोमवार को पाठ्य पुस्तक मण्डलके डिपो पर जाकर स्टॉक की जांच की जाएगी।
– रामखिलाड़ी बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक),सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़