15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी शिवाड़ नगरी

धर्म-ध्वजारोहण के साथ हुआ महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

Google source verification

शिवाड़. हर-हर महादेव के गूंजते जयकारे, भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत करते लोग। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को शिवाड़ कस्बे में महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ के दौरान देखने को मिला। ऐसे में मेले के पहले दिन निकाली गई शोभायात्रा में चहुंओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। कस्बे में महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ घुश्मेश्वर मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के साथ हुआ।

इससे पहले कस्बे के गौतम आश्रम से विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। शोभयात्रा मुख्य बाजार होते हुए घुश्मेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह रंगोली सजाकर स्वागत किय। बैंड बाजों के साथ रवाना हुई शोभायात्रा में ग्रामीण, महिला-पुरूष श्रद्धालु, दुकानदारों के अलावा युवा व समाजसेवी ने भी उत्साह से भाग लिया।

अतिथियों ने की धर्म ध्वजा की पूजा
यात्रा कस्बे के गौतम आश्रम से कुशवाहा मोहल्ला, कल्याण जी मंदिर, मुख्य बाजार से होती हुई दोपहर 2 बजे घुश्मेश्वर मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा , प्रचार प्रसार मंत्री शंभू मिश्रा, कोषाध्यक्ष लल्लूलाल महावर, संयुक्त मंत्री लोकेन्द्रङ्क्षसह सहित ट्रस्ट पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य बेनीमाधव शर्मा, उमाशंकर जांगिड़, राम प्रकाश शर्मा, क्षमा शंकर शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, दुर्गाशंकर पारीक, तेजकरण सोनी, जगदीश सोनी, पूर्व अध्यक्ष माणक चन्द जैन, सीताराम गुर्जर सहित ट्रस्ट कार्यकर्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्वान आचार्य एवं वेद विद्यालय के पंडितों के मंत्रोचार से भगवान घुश्मेश्वर महादेव एवं धर्म ध्वजा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक संघ के सेवा प्रमुख शिव लहरी ने मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता पंडित हरदेव अर्जुन ज्योतिषाचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि. भाजपा जिलाध्यक्ष जयपुर शहर राघव शर्मा, मनीष दास महाराज निवाई, राजेंद्र पराना अध्यक्ष भाजपा टोंक, विष्णु चेटानी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीकर व सुरेंद्र चतुर्वेदी जयपुर , मधुमकुल चतुर्वेदी सवाई माधोपुर, ओम प्रकाश डगोरिया, भवानी मीणा, पृथ्वीराज मीणा आदि मौजूद थे।

कालरा सत्संग भवन में हुआ जागरण
संपूर्ण दिवस प्रदोष पूजन कार्यक्रम व संपूर्ण रात्रि चार प्रहर पूजन कार्यक्रम के अलावा रात नौ बजे से सोमवारीय जागरण कालरा सत्संग भवन में हुआ। इसमें गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन सुनाए। शिव भजनों पर श्रोताओं ने भी नृत्य किया। भजनों पर श्रोता भी मंत्रमुग्ध हो गए।

आज ये होंगे कार्यक्रम
महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत मंगलवार को पूजन कार्यक्रम व रात नौ बजे से भजन संध्या होगी। इस विशाल भजन संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र मीणा पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह मेहता पूर्व विधायक टोंक करेंगे । इसमें भजन गायक ज्योति शर्मा कोलकता, आशा कुमावत केकड़ी अजमेर, संजू शर्मा शाहपुरा, रितु पांडे जयपुर, हेमलता खंडेलवाल जयपुर, ओमप्रकाश अरोड़ा कोटा, कृष्णकांत म्यूजिकल ग्रुप जयपुर व शिवम साउंड जयपुर प्रस्तुतियां देंगे। वहीं बुधवार को रात नौ बजे से दशहरा मैदान में कवि सम्मेलन होगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़