सवाईमाधोपुर.चकचैनपुरा स्थित सीमेंट फैक्ट्री के पास 101 बीघा एक फार्म हाउस को खाली कराने के लिए मंगलवार को जीडीसीएल कंपनी के डायरेक्टर अपने तीन सार्थियों के साथ सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे। उधर, सूचना मिलते ही सर्व दलीय श्रमिक सीमेंट संघर्ष के संयोजक वीरेन्द्रसिंह भाया व अमोलसिंह मौके पर पहुंचे और डायरेक्टर सहित तीनों का घेराव किया। संर्घष समिति के पदाधिकारियों ने डायरेक्टर से सीमेंट फैक्ट्री में आने का कारण पूछा। वहीं सीमेंट फैक्ट्री के मालिकाना होने का प्रशासन व मजदूरों को प्रमाण देने की मांग की। इस पर संयोजक वीरेन्द्रसिंह भाया ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों का मालिकाना हक नहीं मिलने तक सीमेंट फैक्ट्री की जमीन व लोहे को नहीं बिकने दिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में यहां सीमेंट फैक्ट्री का कार्मिक देखरेख कर रहा है।
छात्रवृत्ति की समस्या दूर करने की मांग
सवाईमाधोपुर.एनएसयूआईप्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिले के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति में आ रही परेशानी को लेकर समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक से मिलकर समस्या दूर करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। कार्यालय में जाने पर बजट नहीं आने का हवाला देकर वापस भेज देते है। इससे छात्र-छात्राओं को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जल्दी ही समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषि मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अजय नारेड़ा, दीपक,जिला महासचिव विजेंद्र मीणा, मेघराज, शंकर योगी सहित कई मौजूद थे।
फोटो कैप्शन
सवाईमाधोपुर.समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई प्रतिनिधि मण्डल।