
सीहोर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने साइबर अपराध से कैसे बचा जा सकता है उसके बारे में जानकारी साझा की साथ ही जिलेभर में चलाएं जा रहें साइबर अपराधों के विरूद्ध सेफ क्लिक अभियान के बारें में उन्होंने बताया की 1 से 11 फरवरी तक मध्यप्रदेश शासन व भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा पूरे प्रदेश में सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान मूलतः साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और उनसे किस प्रकार से बचाव करे इसकें लिए चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूरे सीहोर जिले में जागरूकता अभियान चला रहे हैं, कार्यक्रम कर रहे हैं, अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वैसे तो यह अपराध अलग-अलग श्रेणी के होते हैं लेकिन मुलतः दो विषयों पर में ध्यान केंद्रित करना चाहूंगा। जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम है इन से खासकर के महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए, अपने फोटोग्राफ वीडियो को सुरक्षित करके रखें और ध्यान रखें कि यहां किसी गलत हाथ में ना पड़े। दूसरा आर्थिक नुकसान से है। किसी भी तरह से वीडियो कॉल पर किसी को ओटीपी और बैंक संबंधित जानकारियां साझा ना करें या ऐसी कोई लिंक जो की लुभाने वाली होती है उस पर क्लिक न करें यह सब फर्जी होती है।
इन दिनों सबसे ज्यादा कैसेस डिजिटल अरेस्ट के ही आ रहें है। जो ठग होते है वो विभिन्न प्रकार के अधिकारी बनकर आपसे वीडियो कॉल करते हैं फिर आपको अरेस्ट होने की सूचना देते हैं यानि साइबर अरेस्ट करते हैं आपकों डिजिटल अरेस्ट करके परेशान करते हैं और पैसे ट्रांसफर करवाते हैं तो ऐसे लोगों के झांसे मैं नहीं आना है और इन लोगों से सतर्क रहना है।
सरकारी अधिकारी नहीं करता है डिजिटल कार्यवाही, नियमों के विरूद्ध
कोई भी सरकारी अधिकारी, सरकारी कर्मचारी कभी भी डिजिटल कार्यवाही नहीं करता है। यह नियमों के विरूद्ध होता है किसी भी अधिकारी को नियम अनुमति नहीं देता है। फिर भी आपके पास कोई भी ऐसा कॉल आता है तो उसको तुरंत कांटे और अपने स्थानीय थाने में, स्थानीय साइबर ब्रांच में जाकर सूचना दे सकते है और इसकी शिकायत 1930 पर भी दर्ज करा सकतें है। इसी आशा के साथ हम यह अभियान चला रहे हैं कि सभी जागरूक रहे, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।