28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी
Big news: सिवनी में प्रयागराज की तरफ जा रहे वाहनों को पुलिस ने रोका, बढ़ता जा रहा जाम
Play video

Big news: सिवनी में प्रयागराज की तरफ जा रहे वाहनों को पुलिस ने रोका, बढ़ता जा रहा जाम

छपारा बाइपास पर रोक दिया।
Google source verification

सिवनी. कश्मीर से कन्याकुमारी को जोडऩे वाली एनएच-44 पर रविवार शाम को लंबा जाम लग गया। दरअसल रविवार को एनएच-44 पर अचानक ही वाहनों का दबाव बढ़ गया है। अधिकतर वाहन प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं। रविवार दोपहर सिवनी जिले के छपारा थाना को सूचना मिली की जबलपुर की तरफ एनएच-44 पर लंबा जाम लगा हुआ है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए छपारा थाना क्षेत्र में वाहनों को रोक दिया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे एनएच-44 पर नागपुर, छिंदवाड़ा की तरफ से जबलपुर की तरफ जा रहे वाहनों को छपारा बाइपास पर रोक दिया। ऐसे में सात किमी लंबी दूरी तक जाम लग गया। वाहनों की संख्या बढ़ती गई और जाम का दायरा भी बढ़ता गया। इस दौरान वाहन में सवार यात्री परेशान हुए। उन्होंने सडक़ पर उतरकर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस का कहना था कि जैसे ही जबलपुर में वाहनों की स्थिति सामान्य होगी वह वाहनों को जाने देंगे।

मां का प्रयागराज में हुआ देहांत, नहीं पहुंच पा रहे परिजन
जाम में फंसे मुंबई निवासी जितेन्द्र पांडे ने बताया कि उनकी मां प्रयागराज गई हुई थी। वहां उनका देहांत हो गया। कार से मां के शव को लेने जा रहे थे, लेकिन यहां जाम में फंस गए हैं। अब समझ में नहीं आ रहा है की क्या करें। पुलिस भी आगे जाने नहीं दे रही है।