24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी
Holi 2025: महिलाओं ने खूब उड़ाए गुलाल, खेली फूलों की होली
Play video

Holi 2025: महिलाओं ने खूब उड़ाए गुलाल, खेली फूलों की होली

गौरव स्वर्णकार महिला मंडल का आयोजन
Google source verification

सिवनी. गौरव स्वर्णकार महिला मंडल ने होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को फूलों से सजाया गया और उनका श्रृंगार कर गुलाल लगाया गया। इसके पश्चात फूल और गुलाल से होली खेली गई एवं एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी गई। मनोरंजन गेम, अंताक्षरी एवं श्री कृष्ण राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति दी गई। गौरव स्वर्णकार महिला मंडल ने शराबबंदी हस्ताक्षर अभियान में अपना समर्थन दिया एवं 500 हस्ताक्षर करवाने का संकल्प लिया। अंत में गौरव स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष संजना सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।