6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी
तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, रास्ता बंद
Play video

तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, रास्ता बंद

केदारपुर से भिलाई-मंडला मार्ग का मामला
Google source verification

सिवनी. विकासखंड घंसौर के अंतर्गत ग्राम केदारपुर से भिलाई मंडला मार्ग पर बीते दिन हुई बारिश के बाद रपटा (पुलिया) क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आवागमन बंद कर दिया गया है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से होकर केदारपुर व मंडला के लिए आवागमन होता था। ऐसे में केदारपुर एवं अंडिया के बीच स्थित रपटा सोमवार, मंगलवार व बुधवार को हुई बारिश होने से क्षत्रितग्रस्त हो गई है। पुलिया के दोनों ओर की मुरम व मिट्टी पानी के तेज बहाव में बह गई है। इससे चार पहिया वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को लंबे रास्ते से आना जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है।