25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी
Video: आरोपी एसडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मियों को भेजा गया जेल, रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में किया था पेश
Play video

Video: आरोपी एसडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मियों को भेजा गया जेल, रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में किया था पेश

न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

Google source verification

सिवनी. हवाला के पैसों की डकैती मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बता दें कि एसआईटी ने बुधवार देर रात फरार चल रहे 11वें आरोपी पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला को भी गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। एसआईटी ने सभी से पूछताछ की। वहीं घटना में प्रयुक्त किए गए तीन वाहन भी जब्त किए हैं। इसमें से दो वाहन अनुबंधित हैं। जिन्हें शासकीय कार्यों में उपयोग किया जा रहा था। वहीं तीसरा वाहन एसडीओपी के रीडर रविन्द्र उइके की निजी कार भी जब्त की गई है। हालांकि अभी आरोपी एसआई अर्पित भैरम की शासकीय पिस्टल एवं एसडीओपी पूजा पांडे का गनमैन आरक्षक केदार एवं सदाफल की शासकीय बंदूक जब्त नहीं की गई है। एसआईटी अभी इस मामले की जांच कर रही है। दरअसल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के दिन शासकीय पिस्टल एवं बंदूक आरोपी पुलिसकर्मियों के पास थे। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को सभी 11 आरोपी पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश किया गया। उनकी रिमांड गुरुवार को खत्म हो गई थी। कोर्ट ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे समेत 11 पुलिसकर्मियों पर लखनवाड़ा थाना में हवाला के रुपयों की डकैती करना, गलत तरीके से रोकना, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र की धारा के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।