28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी
Video: नरवाई की आग गांव तक पहुंची, कई घर जले
Play video

Video: नरवाई की आग गांव तक पहुंची, कई घर जले

ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं पांच मवेशी झूलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छह से अधिक घर जलकर खाक हो गए।

Google source verification

सिवनी. पलारी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम-डोकररांजी में बीते बुधवार को खेतों में नरवाई में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें ग्राम डोकररांजी से होते हुए लगभग चार किमी दूर डुंगरिया तक पहुंच गई। वहीं डोकररांजी में देखते ही देखते छह से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं पांच मवेशी झूलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छह से अधिक घर जलकर खाक हो गए। घर में गृहस्थी का सारा सामान जल गया। जानकारी के अनुसार पलारी चौकी क्षेत्र के ग्राम डोकररांजी में पीछे काफी खेत हैं। बुधवार दोपहर खेत में ही नरवाई में किसी ने आग लगा दी। हवाओं की वजह से आग फैलती चली गई और डुंगरिया तक पहुंच गई। वहीं आग की लपटों ने ग्राम डोकररांजी के कई घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नरवाई की आग ने गांव में कहर बरसाना शुरु कर दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग घरों के अंदर तक जा पहुंची। वहीं कई बेजुबान जानवर भी इसकी चपेट में आ गए। खेतों से उठी आग ने देखते ही देखते पूरे गांव को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग की वजह से संतलाल कनोजिया, रामकुमार डेहरिया, प्रेमचंद, कृष्णचंद यादव, नरेश यादव, बसंत सहित अन्य के घर जलकर खाक हो गए।

एक दिन पहले ही घर में हुई थी शादी
डोकररांजी निवासी संतलाल कनोजिया के घर एक दिन पहले ही शादी हुई थी। बहू घर में आई थी। वहीं रिश्तेदार भी थे। घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन बुधवार दोपहर आग से घर में रखा विवाह का सामान जलकर खाक हो गया। इसमें नए कपड़े, ज्वैलरी अन्य सामान शामिल थे। आग ने कुछ ही पलों में नवदंपति के सपने को खाक कर दिया।