28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी
Video: चार घंटे कुएं में बाघिन के साथ रहा जंगली सूअर, पिंजरा खोलते ही भागा जंगल
Play video

Video: चार घंटे कुएं में बाघिन के साथ रहा जंगली सूअर, पिंजरा खोलते ही भागा जंगल

बाघिन एवं सूअर दोनों ही लगभग चार घंटे कुएं में रहे।
Google source verification

सिवनी. कुरई के ग्राम हरदुआ में स्थित एक कुएं में शिकार करते समय गिरे एक बाघिन एवं एक सूअर को लगभग तीन घंटे के मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम ने सकुअल बाहर निकाल लिया। बाघिन एवं सूअर दोनों ही लगभग चार घंटे कुएं में रहे। अंदेशा है कि शिकार करते समय बाघिन के साथ सूअर कुएं में गिरा होगा। रेस्क्यू टीम ने पहले बाघ और फिर सूअर को पिंजरे के सहायता से बाहर निकाला। पिंजरे में कैद जंगली सूअर को जंगल में ले जाया गया। वह बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगा। वन विभाग ने पिंजरे से जैसे ही सूअर को आजाद किया वह सरपट जंगल के तरफ भागा।