19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

देखिए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर केनन

सिवनी व छपारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल की सदस्यता समाप्त होने पर किया प्रदर्शन

Google source verification

सिवनी. राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस ने इसके पीछे केन्द्र सरकार को दोषी ठहराया है। राहुल गांधी के समर्थन में सिवनी एवं छपारा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला रखकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने मौजूद रहकर पुतला छीना और प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन चलाया।
सिवनी के शुक्रवारी चौक एवं छपारा के बस स्टैण्ड में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद रही। जहां पुलिस ने पुतला जलाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया वहीं पुलिस ने वाटर कैनन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी भी छोड़ा। प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सिवनी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से मांग की। सिवनी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजा बघेल, शफीक खान, आनंद पंजवानी व अन्य मौजूद रहे। इधर छपारा में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित गोलू ठाकुर, सौरभ सिसोदिया, सुरजीत सिंह, केवलारी विधानसभा के आईटी सेल कांग्रेस समन्वयक आफाक खान, मिक्की परिहार, इमरान अंसारी, कासिम अंसारी, राशिद अंसारी, पप्पू अजय हार्ले, वरुण अग्रवाल, अंकुर सेंगर, भानु चौधरी व अन्य मौजूद रहे।