21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story: विधायक ने इनक्यूबेशन पुल का किया निरीक्षण, मछली पालन की ली जानकारी

विधायक ने मत्स्य स्पेनिंग पुल में मत्स्य उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी

Google source verification

शहडोल. मत्स्य कार्यालय परिसर में स्थित मत्स्य बीज उत्पादन चाइनीज हेचरी का विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने मत्स्य बीज उत्पादन चाइनीज हेचरी में मछली उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली साथ ही मत्स्य स्पेनिंग पुल में मत्स्य उत्पादन प्रक्रिया को भी समझा।
इस दौरान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के तालाबों के संबंध में भी चर्चा की तथा तालाबों में मछली उत्पादन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तालाबों में पानी भरा हो के संबंध में भी जानकारी विधायक को बताया गया। विधायक ने इनक्यूबेशन पुल का भी निरीक्षण किया तथा मछली के बीज से मछली उत्पादन एवं प्रजनन संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार, सहायक मत्स्य अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी संजीव प्रताप सिंह एवं विभव पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।