शहडोल. नगर के वार्ड 30 में पेयजल की समस्या होने परी पार्षद सहित वार्डवासियों ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वार्ड में 20 वर्षों से एक हैंडपंप के भरोसे जलापूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में हैंडपंप से पानी आना बंद हो जाता है। जिसके कारण पानी की समस्या होती है। पार्षद दानिश अहमद ने नगरपालिका से मांग की है कि वार्ड में पेयजल अपूर्ति के लिए पाइप लाइन का विस्तार किया जाए। जिससे वार्डवासियों को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। पार्षद ने बताया कि वार्ड में 20 वर्ष परले एक हैंडपंप लगाया था। जिस पर वार्डवासी निर्भर है। वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपन लाइन का विस्तार नहीं किया गया है। जिसके कारण हैंडपंप पर दबाव पड़ते ही पानी देना बंद हो जाता है। सुबह से पानी भरने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो जाती है जिससे विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है।