शहडोल. करवा चौथ पर बुधवार को महिलाओं ने पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना की। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने मिला। दो दिन पहले से ही महिलाओं ने खरीदारी व साज-स’जा में जुट गई थी। बुधवार को महिलाओं ने पूरे विधान के साथ व्रत रखा। शाम होते ही महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुई। यहां उन्होने करवा चौथ के पूजा के लिए आवश्क सामग्री एकत्रित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद चन्द्रमा निकलने पर महिलाओं ने चलनी से चांद का दीदार कर पति के हाथो से जलग्रहण कर व्रत पूर्ण किया।