शाजापुर। ग्राम गिरवर रोड स्थित शहर की ईदगाह मस्जिद की दीवार पर अज्ञात लोगों ने जय श्री राम का नारा लिख दिया। इसकी सूचना समाजजनों को लगते ही ईदगाह पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर कोतवाली, लालघाटी पुलिस पहुंच गई। लिखे हुए नारे को समाज के लोगों ने अन्य पेंट से मिटवा दिया। इसके बाद समाजजन बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस को कुछ नाम भी सौंपे गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।