14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

केवटान बस्ती की महिलाओं को कंबल बांटकर दिया दिवाली का तोहफा

पत्रिका अभियान: सदाणी सेवा मंडल सीधी द्वारा वार्ड क्रमांक-5 के केवटान बस्ती में जरूरतमंदों को किया गया वितरण

Google source verification

सीधी। खुशियों के त्योहार दीपावली को सदाणी सेवा मंडल सीधी ने और खास बना दिया। पत्रिका अभियान जरूरतमंदों के चेहरे पर लाएं खुशियां के तहत सदाणी सेवा मंडल सीधी के सेवकों द्वारा सोमवार की शाम शहर के वार्ड क्रमांक-5 केवटान बस्ती में पहुंचकर बुजुर्गों व महिलाओं को कंबल का वितरण करते हुए उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। सामग्री पाकर बस्ती की महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान सदाणी सेवा मंडल सीधी के सेवक आनंद परियानी ने पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा, हमारे गुरूदेव पूज्य सदाणी दरबार रायपुर के नवम पीठाधीश्वर संत शिरोमणि सद्गुरू युधिष्ठिर दास जी महाराज कहते हैं, मानव सेवा ही माधव सेवा है। जिसके तहत हम सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। हमारे गुरूदेव संत शिरोमणि गोविंदराम जी का जन्मदिवस भी है, उस परिपेक्ष्य में भी पत्रिका के अभियान के तहत यह कंबल वितरण की सेवा की गई है। जरूरतमंदों की भी दिवाली बेहतर एवं खुशमय हो, यही कामना है।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील-
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने पार्षद आनंद परियानी ने बस्ती वासियों से दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, इस दीपावली के पर्व पर आप सभी अधिक से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। अपने निकटतम दुकानों पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय विक्रेताओं का उत्साह वर्धन करें।

वर्जन-
हमारे गुरूजी कहते हैं, मानव सेवा ही माधव सेवा है। पत्रिका के इस अभियान से जुडक़र आज वार्ड-5 के केवटान बस्ती में महिलाओं को कंबल की सेवा प्रदान कर काफी गर्व महसूस हो रहा है।
आनंद परियानी, सेवक सदाणी सेवा मंडल सीधी