14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

हटाया कचरे का ढेर, की गई नालियों की सफाई

पत्रिका की खबर नपा ने लिया संज्ञान, शुरू किया विशेष सफाई अभियान

Google source verification

सीधी। पत्रिका की खबर पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। वार्डों में लगे कचरे के ढेर को उठवाने के साथ ही नालियों की सफाई व मुख्य मार्गों के डिवाइडर की सफाई व धुलाई मंगलवार को कराई गई। पत्रिका ने वार्ड क्रमांक-6 इंदिरा नगर में लगे कचरे के ढेर व पटी नालियों की लाइव तस्वीर प्रकाशित थी, नपा के सफाई कर्मी उसी स्पॉट पर पहुंचकर सफाई किये। नपा के स्वच्छता प्रभारी गौरव सिंह एवं वाहन शाखा प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा, यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने शहर के स्वच्छता में शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए घरों का कचरा कचरा वाहन में डालने की अपील की है।

बता दें कि पत्रिका द्वारा सोमवार को शहर की सफाई को लेकर चार वार्र्डांे का भ्रमण करते हुए गंदगी सहित अन्य समस्याओं की स्थिति की लाइव तस्वीर प्रकाशित करने के साथ ही मोहल्ले के लोगों से बातचीत के अंश प्रकाशित किये थे, जिसके बाद सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ है।