14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

हर्षाेल्लास मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव, नगर में गाजे बाजे के साथ निकली सवारी

गांधी चौक पार्किंग स्थल में गीत संगीत के साथ हुआ भंडारा

Google source verification

सीधी। भगवान खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मंगलवार को भक्तों द्वारा हर्ष और उल्लाश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में खाटू श्याम जी की सवारी निकाली गई, जिसमें गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। सवारी शहर के गांधी चौक में पहुंची जहां, गीत संगीत, भजनों के बीच धूमधाम से उनका जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

भक्तों ने बताया, खाटू श्याम जी (बर्बरीक) के जन्म के बारे में जानकारी स्कंद पुराण के 60वें अध्याय में मिलती है। वो महाभारत के एक महान योद्धा थे। वे घटोत्कच और अहिलवती (नागकन्या माता) के सबसे बड़े पुत्र थे। बर्बरीक का जन्म कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। शहर में पहली बार खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव भक्तों द्वारा सार्वजनिक रूप से इतनी श्रद्धा और उल्लाश के साथ मनाया गया। भंडारे के साथ देर शाम जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।