सीधी। कड़ाके की ठंड हो बारिश का मौसम, सुबह पांच बजे से लोगों के घरों में समाचार पत्र पहुंचाने वाले खबर सेनानियों को बुधवार की सुबह टाटा शिक्षा एवं सामाजिक समिति तथा स्व.लाल काशी सिंह शैक्षणिक समिति पनवार बघेलान द्वारा दिवाली का उपहार देकर सम्मानित किया गया। पत्रिका द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर 21 से 30 अक्टूबर चलाए गए अभियान आओ बांटे खुशियां के तहत समिति द्वारा खबर सेनानियों को सम्मानित करने का निर्णय लेते हुए यह पुनीत कार्य किया। 30 से अधिक खबर सेनानियों को टाटा शिक्षा एवं सामाजिक समिति के सचिव इंजी.आरबी ङ्क्षसह तथा स्व.लाल काशी सिंह शैक्षणिक समिति पनवार बघेलान की अध्यक्ष रचना राजे ङ्क्षसह द्वारा उपहार स्वरूप कंबल एवं मिठाई देते हुए सम्मानित किया गया।
प्रात: काल पहुंचे सोनांचल बस स्टैंड-
इंजी.आरबी सिंह एवं रचनाराजे ङ्क्षसह समाचार पत्र के वितरण सेंटर शहर के सोनांचल बस स्टैंड पहुंचे। खबर सेनानी उस वक्त समाचार पत्रों के बंडल बनाने व वितरण के लिए सायकलों में व्यवस्थित करने में जुटे हुए थे। उनको पता नहीं था कि आज उनका सम्मान होने वाला है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा पत्रिका के सहयोग से सभी खबर सेनानियों को एकत्रित करवाकर उपहार भेंट करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान इंद्रवती नाट्य समिति के सचिव नीरज कुंदेर व रजनीश जायसवाल भी उपस्थित रहे।
जरूरतमंदों की मदद करती है समिति-
टाटा शिक्षा एवं सामाजिक समिति तथा स्व.लाल काशी सिंह शैक्षणिक समिति पनवार बघेलान द्वारा समय-समय पर सामाजिक सारोकार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते हैं। समिति जरूरमंदों की मदद करने में भी सतत रूप से कार्य कर रही है।
वर्जन-
पत्रिका समूह द्वारा चलाया जा रहा है यह अभियान सराहनीय है। अभियान से प्रेरित होते हुए मेरे द्वारा खबर सेनानियों को उपहार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। क्यों कि समाज में इनकी अहम भूमिका है।
इंजी.आरबी सिंह, सचिव टाटा शिक्षा एवं सामाजिक समिति सीधी
हर दिन सुबह जब हम सोकर उठते हैं तो घर के गेट पर समाचार पत्र मिलता है। कड़ाके की ठंड हो या बारिश का मौसम, खबर सेनानी मुस्तैद रहते हैं। हम तो कभी उनको देख भी नहीं पाते। इन्हें सम्मानित कर हमे गर्व महसूस हो रहा है।
रचना राजे सिंह, अध्यक्ष स्व.लाल काशी सिंह शैक्षणिक समिति पनवार बघेलान