3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

न्यायोत्सव: निकाली बाइक रैली, विधिक सेवाओं से लोगों को किया गया जागरूक

विधिक सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Google source verification

सीधी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोमवार 4 नवंबर को शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया।

उक्त रैली जिला न्यायालय परिसर सीधी से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए अस्पताल तिराहा के मार्ग से गांधी चौक तक जनसामान्य को जागरूक करते हुए उसी मार्ग से जिला न्यायालय परिसर में रैली का समापन हुआ। रैली का उद्देश्य जनसामान्य के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना रहा। इस दौरान जनसामान्य एवं राहगीरों में पम्पलेटस का वितरण किया गया। बाइक रैली आयोजन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल टीम के समस्त सदस्य, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय के कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स आदि लोगों की सहभागिता रही।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण-
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तारतम्य में ही उक्त बाइक रैली आयोजन के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार पांडेय के द्वारा जिला जेल सीधी का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बंदियों को अपील एवं पेरोल के अधिकार तथा विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गई तथा बंदियों से उनकी समस्या पूछी गई। पांडेय द्वारा बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा, भोजन, साफ-सफाई, परिवारों से मिलाई तथा बंदियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजना, पढ़ाई एवं मनोरंजन आदि के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक निर्देश दिये गये।