14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरुक

विद्यालय, घर, आस-पड़ोस अथवा कार्य स्थल पर यौन उत्पीडऩ के संबंध में जानकारी दी गई

Google source verification

सीधी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत रविवार को जिले भर में सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगो को जागरुक किया गया।

थाना अमिलिया द्वारा अमिलिया बाजार, थाना बहरी द्वारा मायापुर बाजार, थाना कमर्जी द्वारा घोघरा मंदिर प्रांगण एवं थाना चुरहट द्वारा चुरहट बाजार में आत्मरक्षा आदि विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस के उपाय पुलिस स्टाफ द्वारा बताए गए। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी गई एवं उनकी जो भी समस्या हो चाहे वह विद्यालय हो, घर हो, आस पड़ोस हो अथवा कार्य स्थल पर यौन उत्पीडऩ के संबंध में जानकारी दी गई। पीडि़ता को अपराध के विरोध में क्या करना है, क्या नहीं करना है, कैसे करना है, सारे हेल्पलाईन नंबर को सरल और सहज तरीके से उपस्थित लोगों को समझाया गया। बताया गया कि बालिकाएं एवं महिलायें अपनी शिकायत कहीं भी, किसी भी थाने में, किसी भी समय कर सकती हैं। उनकी शिकायत पूर्णत: गोपनीय रखी जायेगी। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है पुलिस से डरे नहीं और अपनी बात कहें। पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

आचार्या पब्लिक हाई स्कूल में महिला सुरक्षा पर किया गया जागरुक
आचार्या पब्लिक हाई स्कूल सीधी में पुलिस के मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय, एसआई पूनम सिंह, प्रधान आरक्षक ममता पाठक, प्रधान आरक्षक आंनद शर्मा द्वारा छात्राओं को अभियान के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
टीआई अभिषेक उपाघ्याय ने महिला सुरक्षा अभियान के तहत बताया, महिला सुरक्षा में ऐसी रणनीतियां, प्रथायें और नीतियां शामिल हंै, जिनका उदेद्श्य लिंग आधारित हिंसा (महिलाओं के खिलाफ हिंसा) को कम करना है। इसमें महिलाओं में डर का अपराध भी शामिल है। अभिमन्यु अभियान पुलिस का अभेद चक्रव्यू करेगा- महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा अपराधियों की अब खैर नहीं, साथ ही समाज में महिलाओं और बच्चो के खिलाफ होने वाले अपराधो पर रोक लगाना, लडक़ों और लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना है। समाज में लिंग भेद को समाप्त करना और पुरूषों को प्रगतिशील दृश्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना है। एसआई पूनम सिंह ने बताया, मंै हूं अभिमन्यु का मुख्य उदेद्ष्य नशा, दहेज, रूंढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनयशीलता, भू्रण हत्या समाप्त करना है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक पवन गुप्ता, प्राचार्य अद्वैत मिश्र, एचएम प्रज्ञा गुप्ता सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।