3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

आदिवासी बस्ती के बच्चों को बांटी स्पोट्र्स सामग्री, दीवाली का तोहफा पाकर खिले चेहरे

पत्रिका अभियान: श्रद्धा साबुरी संस्थान समिति एवं यूसीएन मास पब्लिक स्कूल द्वारा उत्तर करौंदिया के आदिवासी बस्ती में किया गया वितरण

Google source verification

सीधी। खुशियों के त्योहार दीपावली को श्रद्धा साबुरी संस्थान समिति एवं यूसीएन मास पब्लिक स्कूल उत्तर करौंदिया सीधी प्रबंधन ने और खास बना दिया। पत्रिका अभियान जरूरतमंदों के चेहरे पर लाएं खुशियां के तहत समिति के पदाधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन ने गुरूवार को शहर के उत्तर करौंदिया वार्ड क्रमांक-12 की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर 30 बच्चों को स्पोट्र्स सामग्री और चाकलेट बांटकर उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। कार्यक्रम में यूसीएन मास पब्लिक स्कूल के संचालन सूर्य प्रकाश सिंह एवं श्रद्धा साबुरी के समिति की सचिव रूचि सिंह ने बच्चों को स्पोट्र्स सामग्री में बैट बॉल, फुटबाल, वालीबॉल, रस्सी कूद सहित अन्य सामग्री व चाकलेट बांटे। इस अवसर पर इंद्रवती नाट्य समिति के सचिव नीरज कुंदेर के साथ ही बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। स्पोट्र्स सामग्री व चाकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

साथ मिलकर खेलने का दिया संदेश-
स्पोट्र्स सामग्री वितरित करने के बाद यूसीएन मास पब्लिक स्कूल के संचालन सूर्य प्रकाश ङ्क्षसह ने सभी बच्चों को एक साथ मिलकर खेलने का संदेश दिया। कहा, एकता में बहुत शक्ति होती है। आपस में मिलकर बांटकर खाना और खेलना चाहिए। किसी के हिस्से में बैट तो किसी के हिस्से में बॉल आई है, किसी को फुटबॉल तो किसी को वालीबॉल मिली है। इसलिए सब आपस में बांटकर खेलेंगे तो सभी खेलों को आनंद उठा सकेंगे।

नि:शुल्क शिक्षा का लिया संकल्प-
इस अवसर पर यूसीएन मास पब्लिक स्कूल के संचालक सूर्य प्रकाश सिंह ने बस्ती के बच्चों को प्रत्येक रविवार नि:शुल्क रूप से अबेकस व सामान्य ज्ञान की शिक्षा देने का संकल्प लिया। उन्होंने मुहल्ले के रहवासियों को बच्चों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने की बात कही और शीघ्र ही नि:शुल्क पढ़ाई शुरू कराने का आश्वासन दिया।

वर्जन-
पत्रिका के इस अभियान से जुडक़र गरीब बच्चों को स्पोट्र्स सामग्री उपहार बांटने का अवसर मिला। यह कार्य कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उपहार पाने के बाद बच्चों में जो खुशी दिखी उससे मेरी खुशी दो गुना हो गई। जरूरतमंदों तक दीवाली की खुशियां पहुंचाने वाला पत्रिका का यह अभियान वाकई सराहनीय है।
सूर्य प्रकाश सिंह, संचालक यूसीएन मास पब्लिक स्कूल

अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन दूसरों की खुशी में खुशी ढूंढ लेने से बड़ा परोपकार और कुछ नहीं। पत्रिका समूह ने आज हमें यह अवसर दिया, जिससे हमें गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला सके। पत्रिका की पहल बहुत अच्छी है, बस्ती के इन बच्चों के लिए अब हम लगातार कुछ अच्छा करते रहेंगे।
रूचि सिंह, सचिव श्रद्धा साबुरी संस्थान समिति