3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

छात्राओं-महिलाओं को अधिकारों-कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस ने जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिये हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत चलाया विशेष अभियान

Google source verification

सीधी। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में एसपी डॉ.् रविंद्र वर्मा के निर्देशन में शहर एवं ग्रामीण अंचलों के गल्र्स स्कूल, कॉलेज, झुग्गी बस्तियों, सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। गुरूवार को डीएसपी गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय एवं महिला थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में पीएम श्री शाससकीय आदर्श कन्या हाई स्कूल सीधी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया एवं गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही सायबर क्राइम जैसे डिजिटल एरेस्ट, फायनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताते हुये सुरक्षा संबंधी उपाय बताये ग। सायबर फ्रॉड होने पर सायबर हैल्प लाइन नंबर 1930, महिला सुरक्षा हैल्प लाइन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के विषय में भी बताया गया।

ये है उद्देश्य-
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। महिलाओं का सम्मान समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसलिए पखवाड़ा मनाया जा रहा है, ताकि पुरुष अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाकर समाज में फैले नकारात्मक दृष्टिकोण को चुनौती दे सकें। इसके लिए जन्म से ही अपने घर में लडक़ों को सिखाना होगा कि वह हर बेटी और महिलाओं का सम्मान करें। उनके साथ किसी तरह के शारीरिक शोषण या हिंसा न हो। परिवार और समाज में समानता का माहौल बनाकर बेटे-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करें तभी एक बेहतर समाज का निर्माण हो पाएगा।