26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी
दहशत में दिन गुजार रहा बेवा का परिवार, नहीं हो रही सुनवाई
Play video

दहशत में दिन गुजार रहा बेवा का परिवार, नहीं हो रही सुनवाई

डीजे प्लाजा गु्रप ने घर के चारो ओर करा दी खुदाई, बारिश में घर गिरने की बनी रहती है आशंका

Google source verification

सीधी। शहर के सम्राट चौक निवासी एक बेवा का परिवार संकट मेें है। उसकी न तो प्रशासन में सुनवाई हो रही है, और न ही पुलिस में। निर्माणाधीन डीजे प्लाजा गु्रप के सदस्यों द्वारा सिविल न्यायालय के स्थगन के बाद भी घर का आधा हिस्सा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में धराशाई करा दिया गया था। कंपनी के गुर्गो ने पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में उसके घर का ताला तोडक़र बाहर फेंक रहे थे, जबकि वह सिविल न्यायालय के स्थगन आदेश का हवाला देती रही। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह घर का करीब आधा हिस्सा तो बचा दिया गया था, लेकिन अब डीजे प्लाजा गु्रप द्वारा घर के चारो और खाईनुमा गड्ढा खुदवा दिया गया है। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे मकान की नीव भी कमजोर हो गई है। बारिश के दौरान हर वक्त घर गिरने की आशंका बनी रहती है, निकार-निस्तार प्रभावित हो रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में दिन गुजार रहा है।

दरअसल रन्नू देवी पत्नी स्व.भगवानदीन कहार निवासी कोतरकला को वार्ड क्रमांक-4 सम्राट चौक में नजूल की भूमि पर 37.8 वर्ग मीटर पट्टाधिकृत अधिकारों के विशेष अधिनियम के तहत वर्ष 1984 में प्रदान की गई थी। इसका नवीनीकरण 1988 में हुआ था। जमीन का आवंटन तत्समय में भगवानदीन कहार के नाम था, लेकिन उनकी मृत्यु के उपरांत जमीन रन्नू देवी के नाम स्थानांतरित हो गई। उक्त भूमि पर रन्नू देवी पक्का मकान निर्माण कर अपनी दो बेटियों, दामाद व बेटियों के तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रह रही है। बीते कुछ वर्ष पूर्व जिला प्रशासन द्वारा सम्राट चौक की भूमि को पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत शॉपिंग कांपलेक्स के निर्माण के लिए डीजे ग्रुप को आवंटित कर दी गई। डीजे गु्रप द्वारा यहां शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। शॉपिंग कांपलेक्स के निर्माण से उक्त भूमि पर मकान बनाकर काबिज 10 झुंगी वारिसों का पट्टा निरस्त करते हुए मकान बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दूसरी भूमि आवंटित की गई। लेकिन रन्नू देवी को दूसरा भूखंड आवंटित नहीं किया गया। जब डीजे गु्रप द्वारा यहां शॉङ्क्षपग कांपलेक्स का निर्माण शुरू किया गया तो मकान धराशाई किये जाने लगे। अन्य मकान तो धराशाई कर दिये गए, लेकन रन्नू देवी ने सिविल न्यायालय की शरण ली, जहां से उसे स्थगन प्राप्त हुआ। जो अभी भी प्रभावशील है, इसके बावजूद डीजे गु्रप के भोला प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों द्वारा रन्नू देवी का निकार निस्तार प्रभावित कर परेशान किया जा रहा है। उसकी सुनवाई न तो पुलिस में हो रही न ही प्रशासन में। रन्नू देवी के बेटी निर्मला सोंधियां ने बताया, हमारा निकार निस्तार प्रभावित है, मकान के चारो ओर खाईनुमा गड्ढा खोदा गया है, जिसमें बारिश का पानी भरा है, कभी भी मकान गिर सकता है। हम छोटे-छोटे बच्चों के साथ दहशत में रह रहे हैं, हमारी पुलिस व प्रशासन नहीं सुन रहा है।

वर्जन-
न्यायालयीन प्रकरण में है मामला-

जहां तक मुझे जानकारी है, रन्नू देवी को भूमि का आवंटन हो चुका है। लेकिन इसके पहले से उन्हें सिविल कोर्ट से स्थगन मिला था, जो अभी प्रभावशील है। जब तक कोर्ट में मामला है तब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। लेकिन डीजे गु्रप द्वारा भी उसका निकार निस्तार फिलहाल प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। न ही उनके मकान के आस पास जल भराव कराया जाना चाहिए। नपा सीएमओ सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक कार्रवाई के लिए बोल दिया गया है।
नीलेश शर्मा, एसडीएम गोपद बनास