12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

शावकों के साथ बाघिन टी-18 का दीदार कर रोमांचित हो रहे पर्यटक

बाघों से गुलजार हुआ संजय दुबरी टाइगर रिजर्व

Google source verification

सीधी। बाघिन टी-18 एवं उसके शावकों का दीदार कर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। सुबह की ट्रिप में अक्सर पर्यटकों को इनके दीदार हो रहे हैं। बीते करीब एक सप्ताह से संजय दुबरी अभयारण्य में जाने वाले पर्यटकों को बाघिन अपने तीन शावकों के साथ नजर आ जाती है।

पर्यटक भी बाघिन का शावकों के साथ फोटो व वीडियो बनाकर अपने अनुभव सोशल मीडिया में साझा कर रहे हैं। सीसीएफ अमित दुबे ने बताया, बाघिन अपने शावकों की सुरक्षा को लेकर सचेत रहती है, वह सूंघकर खतरे को भांप लेती है। उन्होंने का बाघिन टी-18 को शावकों के साथ देखकर पर्यटक काफी रोमांचित हो रहे हैं।