25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी
जब तक नर्सिंग छात्रों के साथ इंसाफ नहीं होगा, जारी रहेगी लड़ाई
Play video

जब तक नर्सिंग छात्रों के साथ इंसाफ नहीं होगा, जारी रहेगी लड़ाई

युकां के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ सत्याग्रह आंदोलन का समापन

Google source verification

सीधी। राष्ट्रीय स्तर से लेकर मप्र में लगातार युवाओं की भर्ती एवं परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं के मद्देनजर जिला युवा कांग्रेस सीधी द्वारा शहर के गांधी चौक में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन एवं उपवास का लगातार 24 घंटे चलने के उपरांत युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने समापन कराया।

इस अवसर पर युकां प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन ने कहा, भाजपा सरकारों ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। भाजपा राज में नर्सिंग महाघोटाला हुआ है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। इसका असर छात्रों के भविष्य के साथ-साथ उनके पूरे परिवार पर पड़ा है। भाजपा ने शिक्षा माफियाओं के इशारे पर छात्रों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। यादव ने कहा जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी। सत्याग्रह आंदोलन का शुभारंभ चुरहट विधायक अजय सिंह ने किया था। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा, भाजपा की सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। कभी व्यापम तो कभी नर्सिंग घोटाले के माध्यम से प्रदेश के लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। कहा, मप्र में शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में 2022 में प्रवेश के लिए प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (पीएनसीटी) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी, जिसमें 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, लेकिन आज तक उसका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया। वहीं शासकीय नर्सिंग कॉलेजों से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को पढ़ाई के बाद नियम अनुसार शासकीय नौकरी दी जाना थी, लेकिन 18 महीने बीतने के बाद भी उनको ज्वाइनिंग नहीं दी गई, सभी तरफ से छात्र छात्राएं परेशान हैं। सत्याग्रह आंदोलन के समापन अवसर पर राष्ट्रपति के नाम जिले में युवाओं और अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।