13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर
Rajasthan Election : सालासर बालाजी की शरण में सीएम, हेलीकॉप्टर से बालाजी धाम के लगाई परिक्रमा
Play video

Rajasthan Election : सालासर बालाजी की शरण में सीएम, हेलीकॉप्टर से बालाजी धाम के लगाई परिक्रमा

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ङ्क्षसधिया सालासर बालाजी की शरण में पहुंच गई हैं।
Google source verification

सालासर (चूरू). राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ङ्क्षसधिया सालासर बालाजी की शरण में पहुंच गई हैं। उन्होंने नवरात्र 2018 के आखिरी दिन गुरुवार को सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज का दर्शन किए। सीएम राजे यहां करीब सवा एक बजे पहुंची। हेलीपैड से सीधे बालाजी धाम पहुंची।

मुख्यमंत्री ने पुजारी परिवार के साथ 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ कर प्रदेश में अमन-चैन की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री बालाजी मंदिर में मनौतियों का नारियल बांधा। वे करीब सवा दो बजे यहां से हेलीकॉप्टर से रवाना हुई। उड़ान भरने के बाद सीएम ने हेलीकॉप्टर से मंदिर की परिक्रमा की।

इससे पहले मंदिर में हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, मांगीलाल पुजारी, महावीर पुजारी, देवकीनंदन पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ सीएम को पूजा करवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री राजे ने बालाजी का प्रसाद भी ग्रहण किया। राजे के साथ पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, सांसद राहुल कस्वां, विधायक खेमाराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चालवा सहित भाजपा नेताओं ने पूजा अर्चना की।

सीएम ने भभूति का तिलक लगाया
बालाजी का दर्शन करने के बाद सीएम ने मोहनदास जी के धूणे पर धोक लगाई व भभूति का तिलक लगाया। सीएम राजे के सालासर पहुंचने पर हेलीपैड पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. चावला, सांसद कस्वां, जिला महामंत्री धर्मवीर पुजारी, जिला प्रमुख हरलाल सहारण भाजपा नेता रामेश्वर भाटी व नागरमल पुजारी, जिलामंत्री सुरेश सारस्वत सहित भाजपा के कई नेताओं ने अगवानी की।

नेताओं का लगा जमावड़ा
सीएम के आने की खबर लगते ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं का यहां जमावड़ा लग गया। सब अपना-अपना परिचय सीएम को देते नजर आए। मुख्यमंत्री राजे अपने स्वागत व पुजारी परिवार द्वारा करवाई गई विशेष पूजा से खुश नजर आई।

ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री का सालासर दौरा सुबह बाद अचानक बना, जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन व पुजारी परिवार ने व्यवस्थाएं की। सीएम के जाते समय हेलीपैड पर श्रीबालाजी गोशाला के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने चुनरी ओढ़ाकर व गोमाता की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। सीकर व चूरू जिले का प्रशासन सीएम की अगवानी में मौजूद रहा।