1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
SIKAR : गाय को रोटी देने गई महिला के साथ दिन दहाड़े लूट
Play video

SIKAR : गाय को रोटी देने गई महिला के साथ दिन दहाड़े लूट

www.patrika.com/sikar-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 22 Dec 2018, 3:33 PM IST

सीकर. कृष्णा सत्संग भवन के पास एक महिला से दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वंदना बियानी सुबह करीब पौने आठ बजे गाय को रोटी देने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान महिला को बेहोश कर लुटेरे उसके हाथ की चूडिय़ां, मंगलसुत्र और कान की एक बाली लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब वहां से गुजर रहे किसी परिचित शख्स ने महिला को बेहोशी की हालत में घर के बाहर गिरा देखा।

उस समय महिला की आंख पर पट्टी भी बंधी थी। उसने तुरंत घर से लोगों को आवाज देकर बाहर बुलाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद महिला को होश में लाया गया। लेकिन, याद नहीं होने के चलते घटना घटने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस जांच के लिए नजदीकी सीसीटीवी कैमेरों के फुटेज खंगाल रही है।