5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
झिंगुरदा में व्यापारी के घर से कट्टे की नोक पर 5 लाख की लूट
Play video

झिंगुरदा में व्यापारी के घर से कट्टे की नोक पर 5 लाख की लूट

आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 1 Sep 2024, 10:10 PM IST

आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

सिंगरौली. मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएलझिंगुरदा परियोजना के शापिंग सेंटर आवास में शनिवार की देर रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर कट्टे की नोंक पर 5 लाख रुपए नकद व जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। नकाबपोश बदमाश कट्टा एवं धारदार हथियार से लैस थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झिंगुरदा शापिंग सेंटर की दुकान नंबर 11 में रीना शुक्ला पति अवधेश शुक्ला की किराना दुकान है। जो रोजाना की तरह शनिवार को भी रात में 10 बजे दुकान से लगे घर में जाकर भोजन करने के बाद सो गए। देर रात करीब एक से दो बजे के बीच में शॉपिंग सेंटर की छत से चढकऱ आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हथियार से लैस होकर आंगन में कूद गए।

घर का दरवाजा खुलने के बाद घर वालों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अवधेश शुक्ला को कट्टा से फायर करने की धमकी देते हुए रस्सी से महिलाओं के हाथ बांधकर हथियार लहराते हुए घर में रखे समान को बिखेर दिया और करीब पांच लाख रुपए नकदी एवं सोने की अंगूठी व नाक की किल सहित अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए।

पीडि़त परिवार ने रात में ही मोरवा थाना एवं झिगुरदा सिक्योरिटी को फोन पर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षा बल की टीम पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार की सुबह मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकरी जुटा रहे हैं। पुलिस ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया है।

कई स्थानों पर दबिश दे रही पुलिस टीम

लूट की वारदात में आरोपियों का सुराग लगानेे के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। कई स्थानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। अभी हाल ही में किराना दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए का सामान चोरी किया था। जिसे पुलिस ने पकडकऱ जेल भेज दिया। फिर इसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

वर्जन:-

झिंगुरदा में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है। कोशिश है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कपूर त्रिपाठी, थाना प्रभारी मोरवा।