14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली

खेलते समय बोरवेल में गिरी ढाई वर्ष की बच्ची, छह घंटे बाद निकला शव

रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद हाथ लगी निराशा

Google source verification

रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद हाथ लगी निराशा

सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में ढाई वर्ष की बच्ची सोमवार को सौ फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्ची का शव निकाला गया। प्रशासन के निर्देश पर बच्ची का शव एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घो​षित कर दिया।

कसर गांव के खैरी टोला में करीब 4 बजे ढाई वर्ष की बच्ची सौम्या साहू पिता रामप्रकाश साहू उर्फ पिंटू साहू घर के पीछे खेत में खेल रही थी। बोरवेल के पास पहुंचने पर बरसात से गीली हो चुकी मिट्टी धंसक गई। इससे फिसल कर सौम्या बोरवेल में समा गई। मां आरती देवी के सामने हुई इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू शुरू हुआ और रात 10.22 बजे बच्ची का शव निकाला गया। बच्ची बोरवेल में 50 फीट की गहराई में मिली। बोरवेल के करीब आधे हिस्से में मिट्टी भर गया है।

बोरवेल में पानी के चलते मौत

बच्ची की मौत की मुख्य वजह बोरवेल में पानी भरा होना माना जा रहा है। रेस्क्यू टीम को बच्ची बोरवेल में कीचड़ में धंसी मिली। बच्ची का शव डब्ल्यू आकार में हो गया था। पानी और कीचड़ को ही मौत का कारण माना जा रहा है।

5 घंटे में 55 फीट तक हुई खोदाई

रेस्क्यू कार्य के तहत खोदाई के लिए 5 जेसीबी मशीन को लगाया गया है। 5 घंटे में करीब 55 फीट तक की खोदाई कर ली गई है। बच्ची की सुरक्षा के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। मौके पर चिकित्सकों की टीम भी मौजूद थी, लेकिन बच्ची को जीवित नहीं निकाला जा सका।

अभियान चलाने के बाद भी खुला रहा बोरवेल

रीवा में त्योथर तहसील के मनिका गांव में 12 अप्रेल को बोरवेल में एक बच्चे के गिरने की घटना के बाद पूरे प्रदेश के साथ यहां जिले में भी बोरवेल को बंद करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद कसर में खुले बोरवेल पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा दर्दनाक घटना हो गई।