5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने कोल वाहन से लगा दी छलांग, इलाज के दौरान मौत
Play video

ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने कोल वाहन से लगा दी छलांग, इलाज के दौरान मौत

परिजनों के साथ कर्मियों ने निगाही सीएचपी के पास किया चक्काजाम, तीन लाख रुपए की सहायता राशि मिलने के बाद शांत हुआ हंगामा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 6 Sep 2024, 9:05 PM IST

परिजनों के साथ कर्मियों ने निगाहीसीएचपी के पास किया चक्काजाम, तीन लाख रुपए की सहायता राशि मिलने के बाद शांत हुआ हंगामा

सिंगरौली. कोल वाहन का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने छलांग लगा दिया, जिससे उसेे गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद नौकरी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों के साथ कर्मियों ने निगाहीसीएचपी के पास सडक़ पर चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब आठ घंटे तक चले हंगामा के दौरान नवानगर पुलिस ने मोर्चा संभाला और परिजनों को समझाइश देने मेें जुटी रही।

मौके पर मौजूद तहसीलदार की ओर से पीडि़त परिवार को तीन लाख रुपए की सहायता राशि देने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक चालक लाल प्रताप पनिका पिता रामलाल पनिका उम्र 29 वर्ष निवासी समरो गीर थाना चितरंगीएनसीएल की निगाही खदान से बरगवांहिंडालकोकपंनी में कोयला परिवहन कर रहा था। देर रात कोल परिवहन करने के दौरान वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान जान बचाने के लिए उसने वाहन से छलांग लगा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर फूटा गुस्सा

चालक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर निगाहीसीएचपी के पास चक्काजाम कर दिया। शुक्रवार सुबह से शुरू चक्काजाम दोपहर बाद तक चलता रहा। पुलिस व एनसीएल की सिक्योरिटी परिजनों को शांत कराने में जुटे थे, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। तहसीलदार ने ट्रांसपोर्टर से एक लाख रुपए अंत्येष्टी के लिए तत्काल दिलाने और दो लाख रुपए शासन से चेक के जरिए देने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

बिलखते रहे परिजन

युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे थे जहां परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। युवक ने खुद की जान बचाने के लिए वाहन से छलांग लगाया था। यदि कोल वाहन का ब्रेक फेल नहीं होता तो यह हादसा टल जाता। मगर ब्रेक फेल होने की जानकारी जब चालक को हुई तो उसने छलांग लगा दिया।

आठ घंटे तक बंद रहा परिवहन

विरोध-प्रदर्शन के दौरान करीब आठ घंटे तक कोयला परिवहन बंद रहा। इस दौरान अन्य वाहन चालकों को परेशानियों की दौर से गुजरना पड़ा है। बताया गया है कि दोपहर बाद परिजनों के शांत होने के बाद जाम को बहाल कराया गया। तब तक के लिए एनसीएल की खदानों से कोल परिवहन पूरी तरह से ठप पड़ा था। इस दौरान कोयला लोड ट्रेलर वाहनों की लंबी कतार लगी थी।