सिंगरौली. विकास यात्रा समाप्त होने के बाद भाजपा बूथ विस्तारक अभियान – 2 की शुरुआत करेगी। मंगलवार को पार्टी की ओर से आयोजित एक पत्रकारवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पूरा होने पर मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ना का प्रभारी बनाया जाएगा।
इसके साथ ही पन्ना समिति गठित होगी। समिति मतदाताओं को उनके संपर्क कर पार्टी द्वारा किए गए कार्यों और आगामी योजना से अवगत कराएगी। इस पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता ने भी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारी पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी सरकार की विकास यात्रा में शामिल होकर वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों के लिए शिलान्यास किया जा रहा है। बताया कि एक पहले बूथ अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र के कार्यकताओं का विवरण डिजिटल माध्यम में दर्ज किया गया।
आगाामी 26 फरवरी से फिर बूथ विस्तारक अभियान -2 का आगाज किया जाएगा। पहले जो कार्य अधूरा है उसे पूरा किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में देवसर के पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम, मीडिया प्रभारी वाईके श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह व सुरेश गिरि मौजूद रहे।