17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

पति नागेंद्र सिंह भी दे चुके हैं त्यागपत्र ....

Google source verification

सिंगरौली. जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली है। बुधवार को उन्हें भोपाल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राधा सिंह, हितानन्द शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह (प्रदेश प्रभारी लोक सभा), अनुसुइया उइके, प्रतिमा बागरी, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, सतीश उपाध्याय ( प्रदेश के लोकसभा के सह प्रभारी) सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व मंत्री उपस्थित रहे।

प्रदेश के अन्य जिलों से भी कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें कि अभी हाल ही में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पति नागेंद्र सिंह ने कांग्रेस के जिला महासचिव व जिला प्रवक्ता के पद से त्यागपत्र दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह कांग्रेस में सदस्य के तौर पर कार्यरत थी। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने ही उन्हें उपाध्यक्ष चुना था।