5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
जन्मे कान्हा, घर-घर बजी बधाई, गूंजे जय कन्हैया लाल की के जयकारे
Play video

जन्मे कान्हा, घर-घर बजी बधाई, गूंजे जय कन्हैया लाल की के जयकारे

शहर से लेकर गांव हुए आयोजन, शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ व्याख्यान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 26 Aug 2024, 9:14 PM IST

शहर से लेकर गांव हुए आयोजन, शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ व्याख्यान

सिंगरौली. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शहर से लेकर गांव तक पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई तो कहीं कन्हैया के जन्म का मंचन किया गया है। शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। वहीं आधी रात में घर-घर कन्हैया ने जन्म लिया तो बधाई बजी। शाम से ही भजन-कीर्तन का दौर शुरू रहा। आधी रात के बाद तक हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारे घरों और मंदिरों में सुनने को मिले।

शासन स्तर से जारी निर्देश के मद्देनजर सामुदायिक भवन वैढऩ में जिला स्तरीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। वहां स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा कलाकारों ने भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में श्रोतागण व छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

इसके अलावा शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों, स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। सामुदायिक भवन वैढऩ में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, जिला परियोजना समन्वयक रामलखन शुक्ल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसडी पाण्डेय ने किया।