5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास
Play video

फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का एहसास

एसपी ने की त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 13 Sep 2024, 9:31 PM IST

एसपी ने की त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

सिंगरौली. त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिलेभर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया है। शहर में एसपी निवेदिता गुप्ता व एएसपी शिव कुमार वर्मा ने पुलिसबल के साथ पैदल मार्च किया है।

जिले में लगभग 300 से अधिक पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाने और अपराधियों में अनैतिक कृत्यों को ना करने की चेतावनी देने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से संवाद कर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने और पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी के साथ पुलिस बल के द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।