26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
दुर्घटनाओं को रोकने मवेशियों के गले में बांधी जा रही है रेडियम पट्टी
Play video

दुर्घटनाओं को रोकने मवेशियों के गले में बांधी जा रही है रेडियम पट्टी

नगर निगम व यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है संयुक्त कार्रवाई
Google source verification

नगर निगम व यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है संयुक्त कार्रवाई

सिंगरौली. शहर की सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी गई है। नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर मवेशियों से टकराकर होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने की कवायद शुरू किया है।

रात के समय में शहर की सडक़ों पर मवेशियों का डेरा रहता है। अंधेरे में दो व चार पहिया वाहन चालकों को मवेशी दिखाई नहीं देते हैं। जिससे सडक़ दुर्घटना घटित हो जाती है। निगम व यातायात पुलिस टीम माजनमोड़ से मस्जिद तिराहे तक पैदल मार्च किया।

इस बीच रास्ते में सडक़ पर बैठे मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए। वहीं सींगों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। नगर निगम आयुक्त के मुताबिक ये अ​भियान जारी रहेगा। साथ ही मवे​शियों को गौशालाओं में भी पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें वहां चारा भूसा मिल सके।

इस अ​भियान से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। अ​भियान में यातायात प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी के अलावा नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, संतोष तिवारी सहित निगम व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यातायात प्रभारी के मुताबिक अ​भियान से यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।