5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
कॉलोनी में मारपीट के बाद चलाई गोली, एसपी से कार्रवाई की मांग
Play video

कॉलोनी में मारपीट के बाद चलाई गोली, एसपी से कार्रवाई की मांग

एनसीएल की जयंत कॉलोनी का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 22 Aug 2024, 10:26 PM IST

एनसीएल की जयंत कॉलोनी का मामला

सिंगरौली. एनसीएल के जयंत परियोजना की आवासीय कॉलोनी में बुधवार की देर रात गोली चलाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी के रहवासी गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उनकी ओर से अज्ञात आरोपियों की तलाश कर उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एसपी निवेदिता गुप्ता ने रहवासियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

पुलिस के मुताबिक जयंत कॉलोनी में बुधवार को रात बजे के आसपास करीब आठ की संख्या में पहुंचे लोगों ने कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार के साथ मारपीट की और पांच राउंड गोली का हवाई फायर किया। इससे कॉलोनी के रहवासियों में दहशत व्याप्त है। रहवासियों का कहना है कि जयंत स्थित रोज गार्डन के पास कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार की कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। बुधवार की घटना बदले की भावना से किया गया है।

बताया कि रोज गार्डेन में कुछ लोग वहां के गार्ड को धमका रहे थे। प्रवीण कुमार ने बीचबचाव करने की को​शिश की तो गार्ड को धमकाने वाले उनसे भी उलझ गए। कहासुनी के बाद वे सभी लौट गए। अनुमान लगाया जा रहा कि गोली चलाने की घटना को रोज गार्डेन में गार्ड को धमकाने वालों ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल जयंत चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी ​शिव कुमार वर्मा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।