5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार
Play video

दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से बाइक व नकदी बरामद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 15 Sep 2024, 10:06 PM IST

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से बाइक व नकदी बरामद

सिंगरौली. शहर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक व नकदी बरामद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया और दोनों को जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी आशोक सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी ढोंटी निवासी बुधलाल शाह बीते नौ सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पालीटेक्निक कॉलेज पचौर में बेटे की फीस जमा करने जा रहा था, इसी बीच ताली के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश रास्ता रोककर 17 हजार रुपए लूट ले गए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया।

घटनास्थल के आसपास लगे सीटीसीवी कैमरों से सुराग मिला और संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अजय सिंह पिता सत्यनारायण सिंह व प्रियांशु सिंह पिता महेन्द्र सिंह दोनों निवासी भरुहा ने लूट की घटना घटित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व नकदी 17 हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में वैढऩ व नवानगर थाने में मारपीट व अवैध शराब का प्रकरण दर्ज है।