14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली
संपूर्णता अभियान से तीन महीने में बदलेगी देवसर विकासखंड की तस्वीर
Play video

संपूर्णता अभियान से तीन महीने में बदलेगी देवसर विकासखंड की तस्वीर

आकांक्षी विकासखंड के रूप में चयन के चलते होगा विकास, हुआ शुभारंभ

Google source verification

आकांक्षी विकासखंड के रूप में चयन के चलते होगा विकास, हुआ शुभारंभ

सिंगरौली. आकांक्षी विकासखंड के रूप में चयनित जनपद पंचायत देवसर की अगली तीन महीनों में तस्वीर बदेगी। नीति आयोग की मंसा के अनुरूप विकासखंड में महिलाओं के उत्थान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। संपूर्णता अभियान के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में इसी शुरुआत की गई।

देवसर में विकास को गति देने के लिए तीन महीने के संपूर्णता अभियान का शुभारंभ अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम से किया गया। इस दौरान तीन महीने में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। शुरुआत के तौर पर गर्भवती महिलाओं का समय पर प्रसव पूर्व देखभाल व पूरक पोषण आहार वितरण के साथ बच्चों का पूर्ण टीकाकरण की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा सीइओ जिला पंचायत गजेंद्र सिंह नागेश, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, नीति आयोग के प्रतिनिधि आशीष पाण्डेय व महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

30 सितंबर तक चलेगा अभियान

नीति आयोग के निर्देश पर संपूर्णता अभियान के तहत देवसर विकासखंड की तस्वीर बदलने के लिए 30 सितंबर तक विशेष प्रयास किए जाएंगे। बताया गया कि देश के 112 आकांक्षी जिलों सिंगरौली शामिल है। इन जिलों में 500 आकांक्षीविकसखंडों का चयन किया गया है। जिसमें देवसर शामिल है। आकांक्षी विकासखंडों में स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास एवं शिक्षा से संबंधित लंक्षित 6 संकेतों को संतृप्ति करने के उद्देश्य से तीन माह तक संपूर्णता अभियान शुरू किया गया है।

अभियान में ये भी शामिल

– क्षेत्र का सामाजिक व संरचनात्मक विकास भी किया जाएगा।

– महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

– स्व सहायता समूह को बजट देकर रोजगार शुरू कराएंगे।

– स्कूलों में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

– कृषि अच्छी उपज के लिए मृदा परीक्षण भी किया जाएगा।

– कोदो-कुटकी की बोवनी के लिए प्रेरित किया जाएगा।