सिंगरौली. पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा को मिली विजय से जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि त्रिपुरा मे भाजपा का स्पष्ट बहुमत और नागालैंड में भाजपा व एनडीपीपी गठबंधन को प्राप्त बहुमत यह साबित करता है कि जनता के दिलों में भाजपा का राज कायम है।
कार्यकर्ताओं की ओर से जीत के खुशी में मनाए गए जश्न में शामिल पार्टी जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर रहेगा। इस दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वशिष्ठ पांडेय, जिला महामंत्री दिलीप शाह, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील सिंह गहरवार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।