5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली
प्रशिक्षु डॉक्टर के हत्यारों को फांसी देने की मांग, सडक़ पर उतरी महिलाएं
Play video

प्रशिक्षु डॉक्टर के हत्यारों को फांसी देने की मांग, सडक़ पर उतरी महिलाएं

अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 22 Aug 2024, 10:24 PM IST

अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली. कोलकता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हत्या सहित हुई अन्य वारदात के विरोध में गुरुवार को महिलाएं सडक़ पर उतरी। महिलाओं की ओर से हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। सामाजिक संस्था स्पंदन के आह्वान पर सडक़ पर बड़ी संख्या में उतरी महिलाओं ने नारेबाजी के जरिए रोष जाहिर किया।

जिला मुख्यालय वैढऩ में अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर महिलाओं हत्यारों को फांसी दो, नारी तुम दुर्गा बनो, दरिंदों पर प्रहार करो, न्याय की गुहार है हर नारी की ललकार है जैसी नारे लगाए। हाथों में पोस्टर, बैनर व तख्ती लेकर रैली में शामिल महिलाएं अंबेडकर चौक से तुलसी मार्ग होते हुए मुख्य सडक़ से कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं।

संस्था की अध्यक्षा अनामिका सिंह ने कहा कि यह केवल बंगाल की बात नहीं है। हर राज्य में आज आए दिन बेटियों के साथ अमानवीय कृत्य हो रहे हैं। कहा कि लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। पूर्व महापौर रेनू शाह ने इस जघन्य हत्या व कुकृत्य की आलोचना करते हुए इस तरह के केस में त्वरित कार्यवाही के लिए फास्ट ट्रैक बनाकर फांसी की सजा की मांग की।

मनोरमा शाह ने डॉक्टर बेटी के साथ हुए क्रूरता एवं जघन्य हत्या को एक पाशुविक कृत्य बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समाज में जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। रैली में मदरसा अल खदीजा की संचालिका रेहाना सिद्दीकी, शशि प्रभा सिंह, पुष्पा सिंह, संगीता गोंड, अर्चना पांडेय, गीता मिश्रा व विनीता गौतम के अलावा ज्ञानेंद्र सिंह, केडी सिंह व दिग्विजय सिंह सहित अन्य शामिल रहे।