17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही

VIDEO भारत विश्व में सबसे बड़ी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर – रामनाथ

स्वामी नारायण मंदिर सिरोही में जन सहभागिता कार्यक्रम सम्पन्न

Google source verification

सिरोही .विश्व के प्रमुख 20 देशों में आर्थिक आपसी सहयोग के परस्पर समन्वय को बढ़ावा देने के लिए गठित जी 20 देशों के प्रमुख विषय एल 20 पर जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जिला मुख्यालय पर स्वामी नारायण मंदिर सिरोही में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा तथा दन्तोपन्त ठेंगडी के समक्ष पुष्पहार पहनाकर व दीप प्रज्वलन कर किया।भामसं के मीडिया प्रभारी गोपालसिंह राव ने बताया कि श्रमिकों की समस्याओं, श्रम के भविष्य, भावी चुनौतियों तथा उसके समाधान पर मंथन किया गया। मुख्य वक्ता रामनाथ गनेशे ने अपने उद्बोधन बताया कि भारत विश्व की सबसे बडी महाशक्ति बनने की ओर है। भारत को जी 20 के नेतृत्व का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। विश्व की 65 प्रतिशत जनसंख्या, लगभग 80.85 फीसदी जीडीपी, 75 फीसदी विश्व व्यापार विश्व के बीस देशों के पास है। इन्हीं 20 देशों के नेतृत्व का गौरव अपने देश को हासिल हुआ है। साथ ही जी 20 देशों ने विश्व के सबसे बडे श्रमिक संगठन भामसं को एल 20 की जिम्मेवारी सौंपी है। जो भारत के सभी श्रमिक संगठनों के लिए गर्व का विषय है। सभी श्रमिकों के हितों को लेकर चिन्तन, मनन हो रहा है। ऐसे कार्यक्रम भारत के सभी जिलों में होंगे।

कार्यक्रम को संघानुकूल व्यवस्थाओं से किया संचालित

कार्यक्रम को भामसं के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह डाबी, प्रदेश महामंत्री हरीमोहन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक राजेश कुमार, अमरसिंह सांखला संयोजक राजस्थान एल 20, बृज मनोहर पिथानी संभाग सगठन मंत्री, कुशलाराम संभाग प्रभारी, इन्दुबाला प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी संघ ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गणेशसिंह गुर्जर ने की। कार्यक्रम को रेवा शंकर रावल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भामंस, मोहनलाल माली संभाग सह संगठन मंत्री भामसं, सुरेश प्रजापत जिलामंत्री भामसं सिरोही आदि पदाधिकारियों ने सुचारू रुप से संघानुकूल व्यवस्थाओं से संचालित किया।

इनकी रही मौजूदगीलेबर 20 कार्यक्रम के लिए जी 20 समूह देशों की तरफ से भारतीय मजदूर संघ को अध्यक्षता प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारत में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन शृंखलाबद्ध रूप से किया जा रहा है। जिसमें श्रमिक एवं उसके महत्व को लेकर जागरूकता के साथ आने वाली चुनौतियां एवं उनकी सामाजिक सुरक्षा पर चिंतन किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक ट्रेड यूनियन होने के नाते एल 20 की अध्यक्षता कर रहा है। कार्यक्रम में प्रमोद कुंद्रा राजस्थान प्रभारी वस्त्रोद्योग, गजराज सिंह श्रम अधिकारी सिरोही, चंपत मिस्त्री प्रांत मंत्री सेवा भारती, वीरेंद्र सिंह चौहान भाजपा राजसमंद जिला प्रभारी, कैलाश जोशी प्रांत संयोजक एवं प्रबंधन गतिविधि, लुम्बाराम चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, दशरथसिंह भाटी जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ, पुष्पा सोलंकी आंगनबाड़ी महामंत्री सिरोही, पुष्पेंद्र कंवर आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष सिरोही सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मंच संचालन भामसं जिलामंत्री सुरेश प्रजापत व गोपालसिंह राव ने किया ।