14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर

Sitapur: नूरी बनी निशा, मंदिर में लिए सात फेरे, बताया क्यों अपनाया सनातन धर्म

Sitapur: सीतापुर में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से शादी रचा ली। साथ ही, युवती ने बताया कि किस वजह उसने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया है।

Google source verification

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मुस्लिम युवती नूरी ने हिंदू युवक अखिलेश से मंदिर में शादी रचा ली। नूरी ने अपना नाम बदलकर निशा रख लिया और दोनों ने रामकोट थाना क्षेत्र के माता काली मंदिर में सात फेरे लिए। यह शादी हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू ने करवाई। शादी के बाद नूरी ने बताया कि बहराइच में जो हिंसा हुई, उसकी वजह से मैंने यह सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया। मुझे लगा कि ऐसे धर्म में नहीं रहना।