27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
घर से बुलाकर ले गए दोस्त…रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि परिवार में मच गया कोहराम
Play video

घर से बुलाकर ले गए दोस्त…रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि परिवार में मच गया कोहराम

शहर के पॉस इलाके के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 19 Oct 2018, 4:39 PM IST

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। युवक का शव शहर के पॉस इलाके आवास विकास के जंगल से बरामद हुआ हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को मामले की जानकरी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की हैं। यहाँ कल शाम से लापता एक ठेकेदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिए और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक मृतक लल्लू गुप्ता को उसके कुछ दोस्त कल शाम को घर से बुलाने आये थे जिस पर लल्लू गुप्ता उनके साथ चला गया। परिजनों के मुताबिक उसके बाद उसका फ़ोन बंद हो गया और देर रात उसका कोई पता नहीं चल सका और आज उसका शव कॉलोनी के बाहर जंगल से बरामद हुआ हैं। परिजनों ने घर से बुलाकर ले गए दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस का कहना हैं कि युवक की गोली मारकर हत्या की गयी हैं और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट टीम की मदद से जाँच पड़ताल की जा रही हैं जाँच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।