1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र

Sonbhadra news: सोन नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे, ग्रामीणों ने 5 को बचाया, एक की तलाश जारी

सोनभद्र के जुगैल इलाके में सोन नदी में नहाने गए 06 दोस्त नदी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पांच युवको को बचा लिया। जबकि एक युवक की तलाश अभी भी जारी है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे गए है। सभी युवक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के निवासी है।

Google source verification

कुंडवासिनी देवी के दर्शन के लिए गए थे सभी दोस्त


सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र कुड़ारी इलाके में 06 युवक सोन नदी में नहाते समय डूब गए । सभी युवक जुगैल थाना क्षेत्र में स्थित कुण्डवासिनी देवी धाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन से पूर्व सभी युवक नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान ये हादसा हो गया। नदी में गहराई ज्यादा होने के कारन सभी युवक डूबने लगे। युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डूब रहे युवको को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद पांच युवको को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि एक युवक की ग्रामीणों ने काफी उसका पता नहीं चल पाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

son_04.jpg

सोन नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा


रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के तरावां गांव निवासी रिशु पांडे 22 वर्ष अपने पांच दोस्तों के साथ शुक्रवार को जुगैल थाना क्षेत्र में स्थित कुंडवासनी देवी के दर्शन के लिए घर से बाइक द्वारा निकले थे। सभी दोस्त देवी के दर्शन से पहले सोन नदी में नहाने का फैसल किया । नदी में एक अस्थाई बॉस का पूल ग्रामीणों ने बना रखा था। सभी युवक बॉस के पूल से बाइक लेकर नदी में आगे बढ़ने लगे। नदी के बिच में पहुंचकर युवक नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दिए। इस दौरान गहराई ज्यादा होने के कारन सभी युवक डूबने लगे। युवको ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे युवको को बचाया


युवको का शोर सुनकर ग्रामीण नदी की तरफ दौड़ पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने मदद के लिए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद पांच यूवको को तो बचा लिया। जबकि ग्रामीणों ने सोन नदी में रिशु पांडेय की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलते ही जुगैल पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी में डूबे रिशु पांडेय की तलाश में जुट गयी।

son_03.jpg