14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

No video available

बस्सी में 3 इंच बरसात, कानोता बांध में चली चादर

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके में रविवार रात को बस्सी व जमवारामगढ़ में जमकर बरसात हई तो अन्य इलाकों में भी अच्छी बरसात होने से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। बस्सी मुख्यालय पर तीन इंच से अधिक 76 एमएम बरसात हुई तो जमवारामगढ़ में भी 62 एमएम बरसात होने से चारों ओर […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके में रविवार रात को बस्सी व जमवारामगढ़ में जमकर बरसात हई तो अन्य इलाकों में भी अच्छी बरसात होने से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। बस्सी मुख्यालय पर तीन इंच से अधिक 76 एमएम बरसात हुई तो जमवारामगढ़ में भी 62 एमएम बरसात होने से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। बस्सी मुख्यालय तो इस सीजन की सबसे तेज बरसात हुई है। वहीं कानोता बांध में फिर से चादर चलने लग गई है।

बस्सी निवासी शंकर लाल मीना ने बताया कि बस्सी मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में देर शाम साढ़े नौ बजे से ही मौसम का मिजाज बदलने लग गया था। रात करीब डेढ़ से बरसात शुरू हुई जो करीब सवा दो बजे तक चली। बरसात इतनी भयानक थी कि मकानों से उतर रहे पाइप ही सकड़ेपड़ गए। सड़कों एवं गलियों में पानी ही पानी हो गया।

यहां इतनी बारिश…

जयपुर ग्रामीण में माधोराजपुरा में 35 एमएम, शाहपुरा में 20, किशनगढ़ रेनवाल में 41, जोबनेर में 34 एमएम , चाकसू में 10 एमएम, तूंगा में 5 एमएम, आमेर में 11 एमएम, सांभर में 8, फुलेरा में 16, नरेना में 4 एम बरसात हुई है। हालांकि आंधी, कालवाड़, चौमू आदि स्थानों पर बरसात नहीं हुई है।