5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

चिकित्सा के क्षेत्र देश का पहला अनोखा प्रयोग इस जिले में होगा

विल सर्जन सह अधीक्षक कार्यालय तथा नेत्र विभाग जल्द ही हैरीटेज बिल्डिंग के रूप में तब्दील हो जाएगा तथा हेल्थ एंड हाइजीन म्यूजियम तैयार किया जाएगा।

Google source verification

image

Dinesh Sahu

Sep 14, 2018

छिंदवाड़ा. सिविल सर्जन सह अधीक्षक कार्यालय तथा नेत्र विभाग जल्द ही हैरीटेज बिल्डिंग के रूप में तब्दील हो जाएगा तथा हेल्थ एंड हाइजीन म्यूजियम तैयार किया जाएगा। यहां ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान की कई शैक्षणिक, सामान्य ज्ञान समेत अन्य सामग्री उपलब्ध होगी। जिला अस्पताल का गुरुवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि यह भारत का पहला अनोखा प्रयोग होगा।

 

देश में होगा पहला प्रयोग, सीएस ऑफिस बनेगा हेल्थ एंड हाइजीन म्यूजियम

 

प्रतिदिन जिला अस्पताल में २५०० लोगों का आना-जाना होता है। म्यूजियम से कई बातों की जानकारी लोगों को मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पैथालॉजी लैब, डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक, सिविल सर्जन कार्यालय, नेत्र विभाग समेत अन्य विभागों की समीक्षा की। वहीं पैथालॉजी में ब्लड की आवश्यक जांच भी न होने पर नाराजगी जताई और कहा कि ब्लड जांच के बिना हॉस्पिटल चलाना मुश्किल है।


इधर बायोकैमिस्ट्री लैब के पिछले पांच माह से बंद रहने के सवाल पर कलेक्टर ने जानकारी नहीं होने की बात कही और आवश्यक जांच की व्यवस्था बनाने के लिए उचित सुधार किए जाएंगे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जेएस गोगिया, डीन डॉ. तकी रजा, निगमायुक्त
इच्छित गढ़पाले, आरएमओ डॉ. सुशील दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।