29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
शेखावत ने फाग के गीत गाए, फूलों की होली खेली
Play video

शेखावत ने फाग के गीत गाए, फूलों की होली खेली

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को जीतने का संकल्प दोहराया। केन्द्रीय मंत्री ने श्री गंगश्याम जी के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर में दर्शन किए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hanuman Ram Galwa

•

Updated: 18 Mar 2024, 9:04 PM IST

जोधपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को जीतने का संकल्प दोहराया। केन्द्रीय मंत्री ने श्री गंगश्याम जी के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर में दर्शन किए।

शेखावत भाजपा ओबीसी मोर्चा की मेजबानी में महामंदिर स्थित बाबू लक्ष्मण सिंह पार्क में आयोजित फाग महोत्सव में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं के साथ फाग के गीत गाए और फूलों की होली खेली। शेखावत ने शहर के भीतरी क्षेत्र में श्री गंगश्याम जी के मन्दिर और कुंज बिहारी मन्दिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आज़ राइकाबाग स्थित जुगल जोड़ी श्री बाबा रामदेव जी के मन्दिर में भी पूजा-अर्चना की। अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर सैनाचार्य श्री अचलानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

खास खबर